Sultanpur३५ मिनट पहले
सुलतानपुर गांव-गांव पुराने मोबाइल खरीदने वालों पर शिकंजे की मांग।पत्रकार राहुल रावत
सुलतानपुर गांव-गांव पुराने मोबाइल खरीदने वालों पर शिकंजे की मांग।पत्रकार राहुल रावत और पत्रकार अनुराग तिवारी ने थानाध्यक्ष बल्दीराय महेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन,साइबर अपराध और डेटा लीक का खतरा जताया।बल्दीराय थाना गांवों में घूम-घूमकर पुराने और टूटे मोबाइल खरीदने वाले अज्ञात व्यक्तियों के सत्यापन की मांग उठी है।पत्रकार राहुल रावत और पत्रकार अनुराग तिवारी ने बल्दीराय थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर मोबाइल खरीदारों की पहचान व पुलिस सत्यापन कराने,संदिग्ध गतिविधियों की जांच और चेकिंग अभियान चलाने की मांग की।उन्होंने ग्रामीणों को मोबाइल में मौजूद निजी डेटा,बैंकिंग जानकारी,यूपीआई विवरण और तस्वीरों के संभावित दुरुपयोग के प्रति जागरूक करने की अपील की।
0 likes
0 comments0 shares