Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुलतानपुर नंदौली में मिशन शक्ति की चौपाल,महिलाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार।हेल्पलाइन
सुलतानपुर नंदौली में मिशन शक्ति की चौपाल,महिलाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार।हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी,उत्पीड़न पर तत्काल मदद लेने की अपील।मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत बल्दीराय थाना क्षेत्र के नंदौली गांव में जागरूकता चौपाल लगाई गई। थाना प्रभारी बल्दीराय महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बल्दीराय पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों,सरकारी योजनाओं और मॉडल मिशन शक्ति केंद्र की सेवाओं की जानकारी दी।पुलिस टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें,बल्कि तत्काल सहायता लें। इसके लिए 112, 1090, 181, 1098 और 1930 समेत प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राजदेव यादव, महिला आरक्षी जया सेन, महिला आरक्षी सबिता और आरक्षी अंकित साहू मौजूद रहे।
0 likes
0 comments0 shares