Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra२ दिन पहले

सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धाश्रम और वन स्टाप सेंटर का किया दौरा

सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धाश्रम और वन स्टाप सेंटर का किया दौरा

सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धाश्रम और वन स्टाप सेंटर का किया दौरा सोनभद्र। सिविल जज सी०डि०/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव राहुल ने जनपद सोनभद्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण तथा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं वृद्धाश्रम में कुल 42 वृद्ध उपस्थित पाये गये। प्राधिकरण सचिव ने उपस्थित वृद्धजनों को उनके अधिकार के सन्दर्भ में बताते हुए कहा कि ढलती उम्र की समस्यांओं की गंभीरता को महसूस करते हुए भारत सरकार ने इनसे निपटने के लिए कई नीतियां और योजनाएं बनायी है। सरकार वयोवृद्धता से संबंधित मैड्रिड अन्तर्राष्ट्रीय कार्य योजना सहित वयोवृद्धता के बारे में विभिन्न अतर्राष्ट्रीय कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भी प्रतिबद्ध है। अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण सेयत कानून 2014, इस कानून में माता-पिता/दादा-दादी को उनके बच्चों से आवश्यकतानुसार गुजारा भत्ता दिलवाने की व्यवस्था है तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों एवं शासन द्वारा वृद्धावस्था पेंशन व चिकित्सा संबंधी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। इसी क्रम में 10 मार्च को ही सिविल जज सी०डि०/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेन्टर की अधीक्षिका श्रीमती दीपिका सिंह एवं अन्य स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। St

0 likes
0 comments0 shares