सेंट्रल पब्लिक एकेडमी को मिला बेस्ट आल राउंडर स्कूल अवार्ड

चौरी चौरा गोरखपुर। ।सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरी-चौरा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन एजुकेशन समिट लखनऊ के चौथे संस्करण में प्रतिष्ठित ‘बेस्ट ऑल राउंडर स्कूल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सार्थक योगदान के लिए प्रदान किया गया। लखनऊ में आयोजित इस भव्य समारोह में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु कुमार दुबे ने पुरस्कार ग्रहण किया। साथ ही विद्यालय समूह के ग्रुप हेड श्री कौस्तुभ प्रकर्ष मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस समिट में वक्ता के रूप में शिक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस समारोह में शिक्षा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। इनमें लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजे के चेयरमैन डॉ. एस.पी. सिंह तथा जीवीएन द ग्लोबल स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. शालिनी भाटिया सहित अनेक शिक्षाविद एवं प्रमुख संस्थान शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन डॉ. अभिमन्यु दुबे एवं प्रशासिका डॉ. गीता दुबे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय को शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस बेहतरीन उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।