Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

घघसरा में भीषण सड़क हादसा: कोचिंग जा रहे शिवम मद्धेशिया की दर्दनाक मौत, तीन घंटे जाम रहा मार्ग

घघसरा में भीषण सड़क हादसा: कोचिंग जा रहे शिवम मद्धेशिया की दर्दनाक मौत, तीन घंटे जाम रहा मार्ग

घघसरा गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा बाजार में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे से दहल उठा। डुमरी गांव निवासी दिनेश मद्धेशिया के 21 वर्षीय पुत्र शिवम मद्धेशिया को सुबह करीब 6 बजे घघसरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले गए जहां डाक्टरों ने जांचोपरांत मृत्यु घोषित कर दिया। शिवम मद्धेशिया बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और नरपत सिंह ग्रेजुएट कॉलेज में अध्ययनरत था। वह रोज की तरह सुबह 5:30 बजे घर से कोचिंग के लिए निकला था। रोहित कंपटीशन क्लासेस घघसरा से लगभग 500 मीटर दूर कोचिंग जा रहा था। पिता दिनेश मद्धेशिया घघसरा में गल्ला व्यवसाय करते हैं। भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर रहे शिवम की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी हो। परिजनों ने पोस्टमार्टम न होने देने की चेतावनी भी दी। सूचना मिलते ही चेयरमैन प्रभाकर दुबे, घघसरा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह मय फोर्स, उपजिलाधिकारी केशरी नंदन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार यस तथा सहजनवां थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी केशरी नंदन त्रिपाठी ने तीन दिन के भीतर वाहन चालक की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद करीब तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ और मार्ग को खाली कराया गया। इलाके में देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

0 likes
0 comments0 shares