Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur७ मिनट पहले

सिकरीगंज पुलिस सख्त: चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक, दुकानदारों को चेतावनी

सिकरीगंज पुलिस सख्त: चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक, दुकानदारों को चेतावनी

सिकरीगंज पुलिस सख्त: चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक, दुकानदारों को चेतावनी सिकरीगंज/गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिकरीगंज पुलिस सतर्क हो गई है। इसी क्रम में सिकरीगंज थाना अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने स्टेशनरी एवं किराना दुकानदारों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। थाना अध्यक्ष ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे अपनी दुकानों पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा न बेचें। उन्होंने इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की। चाइनीज मांझा आम लोगों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इससे गले और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के साथ ही पक्षियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर रोक लगाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। थाना अध्यक्ष ने दुकानदारों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित मांझे की बिक्री से दूर रहने की अपील की।

0 likes
0 comments1 shares