Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२६ दिन पहले

श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के समापन पर पारा गांव में विशाल भंडारे का आयोजन

श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के समापन पर पारा गांव में विशाल भंडारे का आयोजन

कुरारा (हमीरपुर)। विकास खंड कुरारा क्षेत्र के पारा गांव स्थित समाधि आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का समापन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा समापन के अवसर पर गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। एक सप्ताह तक चली श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। कथा के समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में पारा गांव सहित कंडोर एवं आसपास के कई गांवों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। भंडारा देर रात तक चलता रहा, जहां सभी ने प्रेम और सद्भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर रिशाल सिंह, रणधीर सिंह, अरुण दीक्षित, बाबू महाराज, कल्लू तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्र, सुरेंद्र सिंह राजावत, समाधि आश्रम के महंत प्रकाश भारती, सत्यम भारती सहित अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता से सराबोर नजर आया।

1900 likes
0 comments0 shares