महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस के विरुद्ध महिलाओं ने प्रीति उमर के नेतृत्व में निकला मार्च।

बड़हलगंज। महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पारित नहीं होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देश भर में आयोजित विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में भाजपा नरहरपुर मण्डल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओ ने आक्रोश मार्च में हिस्सा लिया। गुरुवार को नगरपंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्या शाही के नेतृत्व में नरहरपुर गांव में निकली आक्रोश यात्रा में शामिल महिलाओं को सम्बोधित करते हुये चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि यह किसी विशेष राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि पूरी आधी आबादी का कार्यक्रम है। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया है कि वे चाहे वे किसी भी दल या सामाजिक संगठन से जुड़ी हों, सभी को अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की जरूरत है। इस आक्रोश मार्च में शामिल होकर महिला विरोधियों को नारी शक्ति की ताकत का अहसास कराना जरूरी है। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्या शाही ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। इंडी गठबंधन और कांग्रेस की पुरानी चाल है कभी वह महिलाओं को कभी आरक्षण देना ही नहीं चाहती। समाजवादी पार्टी की यही मंशा रही है। इन दलों के नापाक मंसूबे के कारण संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाया। इसको लेकर देश भर की महिलाओं के अंदर खासा आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर मानव सेवा संस्था की संचालिका पूनम गुप्ता, प्रिया गुप्ता, सभासद ममता मद्धेशिया, कल्पना मद्धेशिया, अनीता यादव, लीलावती देवी ग्रामप्रधान खड़ेसरी, रंभा देवी, बादामी देवी, पूनम शाही, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर, मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा, जिलापंचायत सदस्य आलोक गुप्ता, अनीता देवी, सुनीता देवी, ज्योति दीपक शर्मा, बिंदू देवी, सोनी तिवारी, लीला देवी, लल्लू यादव, अंगद निषाद, शिखर गुप्ता, धर्मराज निषाद, सभासद दीपक शर्मा, बबलू मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि रामदास मद्धेशिया, बृजेश त्रिपाठी, कंदर्प त्रिपाठी, हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे