निकिता मणि त्रिपाठी के यूजीसी नेट में चयन पर हर्ष

चौरी चौरा गोरखपुर।लेडी प्रसन्न कौर इंटर कालेज बसडिला के प्रधानाचार्य डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी की पुत्री और पूर्व एमएलसी स्व परशुराम मणि त्रिपाठी की पौत्री निकिता मणि त्रिपाठी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अर्हता परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर नाम रोशन किया है। निकिता ने अपने इस उपलब्धि को अपने दादा स्व परशुराम मणि त्रिपाठी एवं दादी को समर्पित किया है।उन्होंने कहा कि उनके इस सफलता में पिता डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी ,मां श्रीमती रीनू मणि ,भाई डॉ प्रशांत मणि का समय समय पर मार्गदर्शन मिला। । उनकी सफलता पर महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, विधायक सरवन निषाद, सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया ,अर्जुन प्रसाद उपाध्याय ,प्रांत प्रचारक रमेश जी , राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीराम जन्मसिंह ,पूर्व कुलपति श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, सवा सेवी रंग नारायण पांडे, चेयरमैन सन्नी जायसवाल ,महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, पुनि त्रिपाठी, अविनाश शुक्ल, हरिद्वार पांडे सहित तमाम प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण ने शुभकामना दिया हैl