गरबा एवं डांडिया नाइट में शामिल समाजसेवी एस के शर्मा ने बहनों का उत्साहवर्धन किया

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा के एक मैरेज लॉन में आयोजित गरबा एवं डांडिया नाइट में शामिल हुए एस. के. शर्मा, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को बताया गौरवशाली विरासत चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र 326 के अंतर्गत श्रीराम पार्टी लॉन, डुमरी खुर्द में ज्योति शाइन सलून एंड एकेडमी द्वारा आयोजित भव्य गरबा एवं डांडिया नाइट में एस. के. शर्मा सम्मिलित हुए अपने संबोधन में एस के शर्मा ने कहा कि गरबा एवं डांडिया जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सराहनीय माध्यम हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए बहन ज्योति जी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सनी जायसवाल एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।