अधिवक्ताओं के साथ समाजसेवी टप्पू सिंह ने किया संवाद

चौरी चौरा गोरखपुर। शहीद बंधु सिंह के विरासत के वाहक समाजसेवी अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने गुरुवार को चौरी-चौरा में बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर संवाद किए। अपने संबोधन में टप्पू भैया ने कहा कि चौरी-चौरा के विकास सम्मान और जनसेवा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। बैठक में चौरी-चौरा विधानसभा के समग्र विकास, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने विकास, सम्मान और जनसेवा के संकल्प को सशक्त बनाने तथा मिशन 2027 को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष बाके लाल निषाद, महामंत्री अमिताभ बच्चन एडवोकेट, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, सुभाष पासवान एडवोकेट, गिरीश चंद्रा एडवोकेट सहित अनेक सम्मानित अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।