Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur३३ मिनट पहले

*प्रेस नोट* *कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, GIDA, गोरखपुर में सर्वाइकल

*प्रेस नोट* *कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, GIDA, गोरखपुर में सर्वाइकल

*प्रेस नोट* *कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, GIDA, गोरखपुर में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* सहजनवा गोरखपुर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट (KIPM), GIDA, गोरखपुर में दिनांक 12 सितंबर 2026 को छात्र-छात्राओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जागरूकता एवं सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सहाना पुन्नेसेथी, स्त्री रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ (Gynecologic Oncologist), Synergy Cancer Institute ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों, बचाव, HPV टीकाकरण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कैंसर की रोकथाम एवं समय रहते उचित चिकित्सा परामर्श लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में अतिथि का स्वागत डॉ. जे. एन. मिश्रा, निदेशक, KIPM द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. ए. पी. सिंह (डीन), रत्नाकर सिंह (प्रभारी, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग), आशुतोष कुशवाहा, प्रियंका मौर्या एवं शैलेन्द्र तिवारी सहित संस्थान के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. डी. के. विश्वकर्मा, HOD द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संस्थान के चेयरमैन इंजीनियर आर. डी. सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विनोद कुमार सिंह एवं मैनेजर श्रीमती सुनीता सिंह ने इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत विकास एवं भविष्य के फार्मेसी करियर में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

0 likes
0 comments0 shares