Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpur४ दिन पहले

जलेश्वरनाथ मंदिर से निकली शिव-पार्वती की भव्य झांकी, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

जलेश्वरनाथ मंदिर से निकली शिव-पार्वती की भव्य झांकी, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

जलेश्वरनाथ मंदिर से निकली शिव-पार्वती की भव्य झांकी, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह गोरखपुर। खजनी तहसील अंतर्गत नगर पंचायत उनवल के वार्ड संख्या 13 स्थित पुरानी बाजार में स्थित जलेश्वरनाथ मंदिर के शिखर निर्माण एवं सुंदरीकरण के उपलक्ष्य में रविवार को शिव-पार्वती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन पर भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति भाव में झूमते नजर आए। भगवान शिव और माता पार्वती की सजीव एवं आकर्षक झांकी सुसज्जित रथ पर विराजमान थी, जिसने सभी का मन मोह लिया। यह शोभायात्रा पुरानी बाजार स्थित जलेश्वरनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर माता काली मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर तथा राजदरबार स्थित दुर्गा मंदिर की परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान शिवलाल वर्मा, नारायण त्रिपाठी, जगदीश चंद्र वर्मा, प्रेमचंद मौर्य, महेंद्र चौधरी, पंकज निगम, इंद्रकुमार निगम, शिवकुमार शाह, सतेंद्र त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, विशाल शर्मा, बालेन्द्र त्रिपाठी, दाऊ शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता को लेकर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है तथा सभी ने मंदिर के सुंदरीकरण कार्य की सराहना की।

300 likes
0 comments1 shares