Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा, गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का भव्य

पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा, गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का भव्य

पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा, गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का भव्य समापन जखनिया/गाजीपुर। पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन 24 मार्च 2026 को अत्यंत भव्य रूप में हुआ। शिविर के अंतिम दिन एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जखनियां के विधायक श्री बेदी राम की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ वाग्देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। संगोष्ठी का सफल संचालन डॉ. संतोष मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल ने की।अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज और संस्कृति को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रोफेसर शिवानंद पांडेय ने समाज में हो रहे परिवर्तनों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं में नैतिक विकास और मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु एनएसएस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।मुख्य अतिथि विधायक बेदी राम ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारतीय संस्कृति की संरक्षक है, जो हमारी परंपराओं को संवारने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक है।कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं डॉ. शेषनाथ यादव ने कहा कि एक सभ्य समाज के लिए संवाद अत्यंत आवश्यक है, जबकि आधुनिक मल्टीमीडिया और इंटरनेट के युग में संवाद की कमी के कारण संवेदनहीनता बढ़ रही है। उन्होंने सामाजिक एकता, भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए संवाद को अनिवार्य बताया।अंतिम वक्ता के रूप में प्रोफेसर रमेश कुमार ने महाविद्यालय में एनएसएस की गतिविधियों का मूल्यांकन करते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रो. सत्य प्रकाश, प्रो. प्रकाश चंद्र पटेल, प्रो. संजय कुमार, डॉ. धनंजय उपाध्याय, डॉ. राजेश केशरी, डॉ. विजय बहादुर यादव, डॉ. धर्मेंद्र मौर्य, डॉ. सर्वेश्वर प्रताप सिंह, डॉ. संतोष यादव, डॉ. जागृति गुप्ता, डॉ. सौरभ मौर्य, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. पारस नाथ यादव, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. श्याम नारायण यादव, डॉ. रामजी यादव, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. कुसुम लता, डॉ. प्रज्ञा तिवारी सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

0 likes
0 comments1 shares