Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २१ घंटे पहले

परिषदीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक का एकदिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

परिषदीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक का एकदिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

परिषदीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक का एकदिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न गोला गोरखपुर ।बांसगांव संदेश। गोला उपनगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को पर गोला ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड शिक्षाधिकारी उदय शंकर राय के देख रेख में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर आरंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति सचिव एवं अध्यक्ष का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित होता है।उसी क्रम में प्रबंध समिति में कुल 15 सदस्यों के चयन प्रक्रिया में पांच मनोनीत सदस्य होते है। दस सदस्य बच्चों के अभिभावकों द्वारा चुने जाते है। विद्यालय में अगर कोई निर्माण कार्य कराना है तो एक प्रस्ताव के माध्यम से एस एम सी का बैठक कर अनुमति लेना आवश्यक है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी उपेंद्र मिश्रा रामनयन शुक्ला श्रवण प्रकाश शुक्ला हरिकेश सिंह बिपिन मिश्रा पंकज राय राहुल मिश्रा संतोष सिंह अशोक सिंह धीरज कुमार वर्तिका पासवान रागिनी सिंह सीमा यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares