Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३७ मिनट पहले

लखनऊ ऐशबाग स्क्वॉयर, पार्क व्यू के फ्लैटों के लिए एलडीए ने फिर

लखनऊ ऐशबाग स्क्वॉयर, पार्क व्यू के फ्लैटों के लिए एलडीए ने फिर

लखनऊ ऐशबाग स्क्वॉयर, पार्क व्यू के फ्लैटों के लिए एलडीए ने फिर खोला पंजीकरण लखनऊ। एलडीए ने ऐशबाग स्क्वॉयर और बसंतकुंज में पार्क व्यू अपार्टमेंट के फ्लैटों के लिए फिर पंजीकरण खोला है। इनकी कीमत 95 लाख से 1.11 करोड़ रुपये है। ऐशबाग स्क्वॉयर में 276 और पार्क व्यू अपार्टमेंट में 118 फ्लैट खाली हैं। पंजीकरण के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि ऐशबाग में मिल रोड पर ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के कुल 384 फ्लैट बनाए जाने हैं। करीब 1900 वर्गफीट के इन फ्लैटों की कीमत 1.11 करोड़ रुपये से शुरू होगी। अपार्टमेंट के 108 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन हो चुका है। बाकी 276 फ्लैटों के लिए फिर से पंजीकरण खोला गया है। उधर, बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने बनने वाले पार्क व्यू अपार्टमेंट में 154 और 195 वर्गमीटर के कुल 364 फ्लैट होंगे। यहां थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत करीब 75 लाख रुपये और थ्री बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के फ्लैट की कीमत लगभग 95 लाख रुपये है। 246 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन हो चुका है। बचे 118 फ्लैटों के लिए अब फिर से पंजीकरण खोला गया है। अपार्टमेंटों का निर्माण तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है और पांच वर्ष में कब्जा दे दिया जाएगा। आवंटन के बाद 36 महीने की किस्तों में पूरा पैसा जमा कराना होगा। जो आवंटी 45 दिन में पूरी रकम जमा कर देंगे, उन्हें छह प्रतिशत और जो 90 दिन में पूरा पैसा जमा कर देंगे उन्हें चार प्रतिशत की छूट मिलेगी। आवंटियों को मिलेंगी ये सुविधाएंदोनों अपार्टमेंटों की कनेक्टिविटी और लोकेशन प्राइम है। आवंटियों को सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले एरिया, लिफ्ट, पावर बैकअप, फ्लैटों से अधिक पार्किंग की जगह जैसी सुविधाएं मिलेंगी।एलडीए की वेबसाइट से ही पंजीकरणपंजीकरण सिर्फ एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। इसके लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की पांच प्रतिशत रकम बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जो आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन लॉटरी से होगा।

0 likes
0 comments0 shares