तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र के प्रति एकजुटता, गौरव एवं समर्पण का संदेश

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र के प्रति एकजुटता, गौरव एवं समर्पण का संदेश ओबरा, 11 अगस्त 2026। शासन द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 11.08.2026 को ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ VIP Guest House से हुआ तथा यात्रा Club No. 1 होते हुए पुनः VIP Guest House पर संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व इंजी. दूधनाथ, मुख्य महाप्रबंधक (CGM), ओबरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंजी. एस.के. सिंघल, महाप्रबंधक-CTPS; इंजी. निखिल चतुर्वेदी, महाप्रबंधक-प्रशासन; इंजी. अजय कुमार राय, महाप्रबंधक-सिविल; इंजी. एम.एम. चतुर्वेदी, महाप्रबंधक-B; तथा श्री एस.के. सिंह, कमांडेंट, CISF सहित निगम एवं CISF के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए देश के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। इस अवसर पर “भारत माता की जय”, “वन्दे मातरम्” एवं “तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है” जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा। मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारी आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय कर्तव्य की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। तिरंगा यात्रा ने ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में एकता, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं गौरव की भावना के साथ हुआ। जय हिन्द! 🇮🇳 वन्दे मातरम्! 🇮🇳