ओबरा में देवी पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित

ओबरा में देवी पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान ओबरा/सोनभद्र | 14 फरवरी 2026 ओबरा स्थित क्लब नंबर 4 के प्रांगण में देवी पब्लिक स्कूल द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजीव सिंह गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। लोक नृत्य, देशभक्ति गीत और सामाजिक संदेशों पर आधारित नाटकों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि संजीव सिंह गौड़ ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ऐसे मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मानसिंह गोंड, शिवनाथ जायसवाल, चांदनी देवी, उमेश पटेल, सुखनन्दन चौरसिया, संध्या गुप्ता, डी.डी. गुप्ता, अयोध्या दुबे, दुर्गावती देवी, ओमप्रकाश शर्मा, रोशन सिंह, विजय यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संध्या गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।