Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

यूपी: यूजीसी रेगुलेशन का विरोध, सवर्ण मोर्चा का जमकर हंगामा, बैरिकेडिंग पर

यूपी: यूजीसी रेगुलेशन का विरोध, सवर्ण मोर्चा का जमकर हंगामा, बैरिकेडिंग पर

यूपी: यूजीसी रेगुलेशन का विरोध, सवर्ण मोर्चा का जमकर हंगामा, बैरिकेडिंग पर चढ़े; पुलिस बस में ठूसकर ले गई लखनऊ में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने केडी बाबू स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका, जहां झड़प और नारेबाजी हुई। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा गया। विरोध के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। लखनऊ में यूजीसी रेगुलेशन का जमकर विरोध जारी है। शनिवार को सवर्ण मोर्चा के लोग अचानक से सड़क पर उतर आए। उनके हाथ में तिरंगा भी था। जानकारी पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची। सभी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। इतना ही नहीं नाराज लोग बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गए। हालात ज्यादा न बिगड़े इस पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। फिर बस में ठूसकर भरकर ईको गार्डन में छोड़ा।  सवर्ण मोर्चा का जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क प्रदर्शनकारी परिर्वतन चौक से गांधी प्रतिमा जा रहे थे, लेकिन केडी बाबू स्टेडियम के पास पुलिस ने उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। इससे आमजन को काफी दिक्कत का सामने करना पड़ा। 

0 likes
0 comments0 shares