Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur११ दिन पहले

मौदहा में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मौदहा में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

मौदहा, हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरौंदा में शनिवार को नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका 24 वर्षीय आशा देवी पत्नी अंकित तिवारी बताई जा रही है। घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

601 likes
0 comments0 shares