Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश दिया

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश दिया

चौरी चौरा गोरखपुर। सेवा संकल्प योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विधायक सरवन निषाद भी उपस्थित रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी सरदार नगर , गोरखपुर एवं प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकास खंड सरदारनगर के ग्राम बघlड़ , डुमरी खास , डुमरी खुर्द ,CHC चौरीचौरा में मातृ एवं शिशु पोषण जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बाल विकास परियोजना अधिकारी पीयूष चंद्र ने किया। और साथ ही साथ पोषण रैली निकाली गई उन्होंने कहा कि हमें कुपोषित बच्चों के खान पान पर विशेष ध्यान रखना होगा।हमें कुपोषित बच्चों का घर पर ही प्रबंधन करना है गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल, संतुलित एवं अतिरिक्त भोजन, पर्याप्त विश्राम, नियमित प्रसवपूर्व जांच, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का सेवन, एमसीपी कार्ड का महत्व तथा संस्थागत एवं सुरक्षित प्रसव पर विशेष बल दिया गया। नवजात शिशु की देखभाल के अंतर्गत जन्म के तुरंत बाद माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाने, शहद, घुट्टी अथवा पानी न देने तथा जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार होने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर सीडीपीओ पीयूष चंद्र डॉ सुजीत MOIC(CHC) चौरी चौरा और श्री चंद्रशेखर (heo) मुख्य सेविका श्रीमती पूनम, मिथिलेश राय, दिव्या, कृति यादव, अनुष्का चौधरी, अशुतोष मिश्रा,इंद्र मोहन ओझा (प्रोग्रेसिव फाउंडेशन) सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares