Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Lucknow२१ मिनट पहले

सीएम सिटी: पाली-कौड़ीराम मार्ग पर दर्जनों गड्ढे, बारिश में जलभराव से राहगीर परेशान इंटर

सीएम सिटी: पाली-कौड़ीराम मार्ग पर दर्जनों गड्ढे, बारिश में जलभराव से राहगीर परेशान इंटर

पाली-कौड़ीराम मार्ग पर दर्जनों गड्ढे, बारिश में जलभराव से राहगीर परेशान इंटर और डिग्री कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की आवाजाही, ग्रामीणों ने नाली निर्माण की मांग उठाई बांसगांव। पाली-कौड़ीराम मार्ग पर जगह-जगह बने दर्जनों गड्ढे और बारिश के बाद उनमें भरा पानी राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण चौराहे पर स्थित इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज आने-जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों में पानी भर जाने से अब तक कई छात्र-छात्राएं चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है और उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे पैदल चलने वाले विद्यार्थियों के साथ बाइक सवारों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। तस्वीर में भी सड़क पर बड़े गड्ढे और उनमें भरा पानी साफ दिखाई दे रहा है। नाली नहीं होने से बढ़ी समस्या मौके पर मौजूद ग्रामीण धीरज राय, राजू गुप्ता, सौरभ कुमार, निर्भय चंद, सुरेश दुबे और गुड्डू राय ने बताया कि सड़क किनारे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि यदि विभाग की ओर से नाली का निर्माण करा दिया जाए तो बारिश का पानी सड़क पर जमा नहीं होगा और जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। सड़क दो साल पहले बनी थी बनने के कुछ दिनों बाद हुई बारिश में सड़क खराब हो तबसे यह ऐसे ही पड़ी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने के साथ ही नाली निर्माण और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और राहगीरों को दुर्घटना के खतरे से राहत मिल सके। क्या कहते हैं एई लोक निर्माण विभाग के एई रौनित सिंह ने कहा कि सड़क तीन साल पहले बनी है अगर वहा पर समस्या है तो विभागीय मेठ को भेज कर दिखवाया जायेगा जो समस्या होगी उसका समाधान जल्द कराया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares