Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

जिगना में रविदास जयंती समारोह मनाया गया सहजनवा गोरखपुर रविदास जी की

जिगना में रविदास जयंती समारोह मनाया गया सहजनवा गोरखपुर रविदास जी की

जिगना में रविदास जयंती समारोह मनाया गया सहजनवा गोरखपुर रविदास जी की 650 जयंती पर सहजनवा में जिगिना स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान का जिला स्तरीय समापन समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की ।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह रहे ।मुख्य अतिथि ने कहा कि संत रविदास समरता की प्रतिमूर्ति थे कर्म ही जीवन की पहचान है ।उन्होंने आडंबर छोड़ समानता का मार्ग दिखाई ।जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी व पूर्व मंत्री अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि उनके विचार आज भी एकता व भाईचारे की प्रेरणा देते हैं ।विधायक प्रदीप शुक्ला ने सभी का आभार जताते हुए समापन की घोषणा की ।संचालन मनोज सिंह ने किया ।इस दौरान राजा राम कनौजिया ,डॉक्टर आर सिंह ,संजू सिंह ,सोमनाथ विश्वकर्मा ,दिलीप कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

0 likes
0 comments0 shares