Bansgaon Sandesh
Login
Balram Singh
Fatehpurलगभग १ घंटा पहले

शिविर में मरीजों की जांच कर दीं निःशुल्क दवाएं व उपकरण

शिविर में मरीजों की जांच कर दीं निःशुल्क दवाएं व उपकरण

शिविर में मरीजों की जांच कर दीं निःशुल्क दवाएं व उपकरण लाल बहादुर शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जन कल्याण महासमिति ने औराई में लगाया शिविर! 615 मरीज का हुआ पंजीकरण,दी गई दवाएं एवं उपकरण! फतेहपुर जनपद के औरेई गांव में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन एवं जनकल्याण महासमिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता विभाकर शास्त्री,ग्राम प्रधान दीपक द्विवेदी,विराज शास्त्री एवं कंसलटेंट निशीत ने फीता काट कर किया। इस मौके पर श्री शास्त्री ने कहा कि कैंप समाज सेवा के लिए लगाए जा रहे हैं जिससे गरीबों,बुजुर्गों एवं महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान 615 लोगों ने विभिन्न समस्याओं के लिए अपना पंजीकरण कराया। पंजीकृत लोगों की शुगर,हीमोग्लोबिन,बीपी,आंख,कान,एचआईवी सहित विभिन्न रोगों के चिकित्सकों ने जांच,परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया। मोतियाबिंद सहित अन्य समस्याओं के लिए चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जन कल्याण महासमिति के सचिव बीपी पांडेय ने कहा कि ऐसे लोगों एवं बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है जिन्हें अस्पताल तक पहुंचाने वाला कोई नहीं है।संस्था घर पर सेवा देने का कार्य कर रही है। इस मौके पर संयोजक धनंजय द्विवेदी,बृजेश द्विवेदी,अमित मिश्र 'नीटू',सुधांशु पांडे,विजय द्विवेदी,पुष्पेंद्र दीक्षित,दुर्गेश दुबे, आर्यन सविता,कमल सिंह लोधी, नरेंद्र गुप्त,संदीप,विश्व बिहारी दुबे,आयुष,प्रकाश द्विवेदी,दुर्गेश द्विवेदी ने आए अतिथियों का आभार जताया।चिकित्सक डॉ राजीव शुक्ल,डॉक्टर हिमांशु,डॉक्टर आदित्य कुमार,डॉक्टर पवन त्रिपाठी,अजय सिंह चौहान,सौरभ सिंह,रियांका सिंह और उनकी टीम ने आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया।

0 likes
0 comments0 shares