Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra२८ मिनट पहले

आगामी चंद्रगुप्त मौर्य जयंती के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान,निबंध,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

आगामी चंद्रगुप्त मौर्य जयंती के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान,निबंध,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

आगामी चंद्रगुप्त मौर्य जयंती के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान,निबंध,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ओबरा - आगामी 10 मई को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती के उपलक्ष में रविवार को कुशवाहा समाज ओबरा भवन पर समाज के बच्चों ने लिखित व चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें सामान्य ज्ञान चित्रकला और निबंध पर बच्चों ने काफी दिलचस्पी दिखाते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने भाग लिया वहीं निबंध प्रतियोगिता में 22 बच्चों ने तो वहीं चित्रकला में 27 बच्चों ने भाग लिया। 10 मई को मनाया जा रहे चंद्रगुप्त मौर्य जयंती पर बच्चों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा वहीं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बच्चों को पुरस्कृत मुख्य अतिथि भगवान सिंह कुशवाहा विधायक जगदीशपुर, बिहार / पूर्व मंत्री, बिहार सरकार के हाथों किया जाएगा और अन्य सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी कुशवाहा समाज ओबरा के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह कुशवाहा ने दी। प्रतियोगिता में उपस्थित सचिव अनिल कुमार सिंह, उपसचिव राम देव मौर्या, पुष्पा सिंह, योगिता सिंह, लेखा निरीक्षक निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद शेखर मौर्या, संगठन सचिव गौतम कुमार सिंह, सुषमा कुशवाहा, प्रचार सचिव राजेश कुमार सिंह, मनोरमा मौर्य, सुनील कुमार कुशवाहा, संगीता सिंह साथ में प्रदीप सिंह व अमित कुमार कुशवाहा मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares