Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग ६ घंटे पहले

सिकरीगंज-बेलघाट मार्ग 8 जून तक रहेगा बंद, कुरी बाजार से कुलेश्वरनाथ धाम

सिकरीगंज-बेलघाट मार्ग 8 जून तक रहेगा बंद, कुरी बाजार से कुलेश्वरनाथ धाम

सिकरीगंज-बेलघाट मार्ग 8 जून तक रहेगा बंद, कुरी बाजार से कुलेश्वरनाथ धाम तक बनेगी सीसी रोड भारी वाहनों के आवागमन पर लगाया गया प्रतिबंध गोरखपुर। सिकरीगंज-बेलघाट-लोहरैया मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण और सृदिणिकरण परियोजना के तहत कुरी बाजार पुलिस चौकी से कुलेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य 18 मई 2026 से 8 जून 2026 तक चलेगा। इस अवधि में भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। छोटे वाहन कुरी बाजार से धमाचिया होते हुए बघैला तक बनाए गए डायवर्जन मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य अनुबंध संख्या 40/एसई/24-25, दिनांक 17 फरवरी 2025 के अंतर्गत कराया जा रहा है। निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग मांगा गया है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के सहायक अभियंता एम.के. चौधरी ने रविवार को बताया कि सड़क निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि निर्माण अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि कार्य बिना बाधा के समय से पूरा किया जा

0 likes
0 comments0 shares