Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

मनबढों ने पिता पुत्र के साथ किया मारपीट , पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार,

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवास माफी निवासी रामललित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित राम ललीत ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 25 जून 2026 को सुबह पांच बजे के करीब खूंटा से भैंस छुटा जाने के कारण पुरानी खुन्नस को लेकर गांव के ही मनबढों ने मुझे और मेरे छोटे लड़के सूरज को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर जान-माल की धमकी देने लगे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares