Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३५ मिनट पहले

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में हुआ पौधरोपण

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में हुआ पौधरोपण

चौरी चौरा गोरखपुर। एक जुलाई से सात जुलाई तक चल रहे आम बहार आपके द्वार महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय विशनपुरा में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉo ईश्वर चन्द की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजन पाण्डेय ,अनिरुद्ध विश्कर्मा,स्कूल के बच्चे सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से वनक्षेत्राधिकारी अमन जैन , ब्रह्मपुर सेक्शन अधिकारी हिमांशु गोंड जी, सरदारनगर सेक्शन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ब्रह्मपुर बीट प्रभारी धीरज कुमार सिंह सरदारनगर बीट प्रभारी रामचन्द्र यादव तथा वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय सम्मानित ग्रामीणों ने भी सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया।

0 likes
0 comments0 shares