Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur४ दिन पहले

पूर्वांचल पत्रकार तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक संपन्न बेलघाट बांसगांव संदेश

पूर्वांचल पत्रकार तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक संपन्न बेलघाट बांसगांव संदेश

पूर्वांचल पत्रकार तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक संपन्न बेलघाट बांसगांव संदेश पूर्वांचल पत्रकार संघ की तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक दिनांक 15 फरवरी 2026 को सिकरीगंज स्थित चाय पर चर्चा रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और पत्रकारों के हितों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि तहसील स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी सदस्यों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु नई रणनीतियों पर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता विस्तार अभियान तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रत्येक माह आयोजित होने वाली बैठक में सभी अनुपस्थित सदस्यों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जा सके। बैठक में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार सिंह, मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, भोला गौड़, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

0 likes
0 comments0 shares