Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

नायब तहसीलदार बने प्रतीक सिंह श्रीनेत का बांसगांव में भव्य स्वागत, गूंजा अभिनंदन

नायब तहसीलदार बने प्रतीक सिंह श्रीनेत का बांसगांव में भव्य स्वागत, गूंजा अभिनंदन

बांसगांव, बांसगांव संदेश। नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड नंबर 9 निवासी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के छोटे भाई, अवकाश प्राप्त उपजिलाधिकारी आनंद सिंह के पुत्र प्रतीक सिंह श्रीनेत के नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने के बाद बांसगांव प्रथम आगमन पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महावीर छपरा चौराहे तथा बांसगांव चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधानसभा बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान सहित नगर पंचायत बांसगांव की जनता ने गाजे-बाजे के साथ माल्यार्पण कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में विवेकानंद सिंह, आनंद सिंह, रंतीदेव सिंह, अमरजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, मंडल महामंत्री अविनेश सिंह (मनु), रत्नेश सिंह, सुरेश सिंह एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतीक सिंह श्रीनेत की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares