टप्पेबाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ₹10,060 नकद व बाइक बरामद बेलघाट

टप्पेबाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ₹10,060 नकद व बाइक बरामद बेलघाट (गोरखपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलघाट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार 21 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:58 बजे थाना बेलघाट पर दर्ज मु0अ0सं0-202/2026 धारा 318(4), 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त रामहजूर पुत्र श्रीपत, निवासी ग्राम शुकुलपुरा, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर (उम्र लगभग 45 वर्ष) को होली फ्लेम एकेडमी स्कूल के पीछे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से टप्पेबाजी में प्राप्त ₹10,060 नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP53FF2428) बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेलघाट में दर्ज मु0अ0सं0-202/2026 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष त्रिपाठी, कांस्टेबल संदीप कुमार विश्वकर्मा तथा आरक्षी लकी सिंह शामिल रहे।