Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

गोरखपुर में बनेगा एविएशन फ्यूल, 4000 करोड़ से धुरियापार में लगेगा प्लांट,

गोरखपुर में बनेगा एविएशन फ्यूल, 4000 करोड़ से धुरियापार में लगेगा प्लांट,

गोरखपुर में बनेगा एविएशन फ्यूल, 4000 करोड़ से धुरियापार में लगेगा प्लांट, यहां के ईंधन से उड़ेंगे विमान प्रस्तावित प्लांट में प्रतिदिन 750 किलो लीटर एथेनॉल और एविएशन फ्यूल का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा यहां माल्ट विस्की और बियर का भी निर्माण होगा। परियोजना के तहत 20 लाख पेटी ब्रुअरी क्षमता, 20 किलो लीटर प्रतिदिन माल्ट उत्पादन इकाई और 35 मेगावाट क्षमता का को-जनरेशन पावर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। गोरक्षनगरी जल्द ही देश के विमानन क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रही है। गीडा के धुरियापार क्षेत्र में श्रेयस ग्रुप की ओर से करीब चार हजार करोड़ रुपये के निवेश से एकीकृत बायोफ्यूल एवं ब्रुअरी कॉम्प्लेक्स स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने के बाद गोरखपुर में तैयार एविएशन फ्यूल से देशभर के विमान उड़ान भर सकेंगे।प्लांट के लिए श्रेयस ग्रुप ऑफ कंपनीज को गीडा की ओर से जमीन आवंटित हो गई है। सीएम योगी के हाथों इसका शिलान्यास प्रस्तावित है। प्रस्तावित प्लांट में प्रतिदिन 750 किलो लीटर एथेनॉल और एविएशन फ्यूल का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा यहां माल्ट विस्की और बियर का भी निर्माण होगा। परियोजना के तहत 20 लाख पेटी ब्रुअरी क्षमता, 20 किलो लीटर प्रतिदिन माल्ट उत्पादन इकाई और 35 मेगावाट क्षमता का को-जनरेशन पावर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। इसे एक विशाल एकीकृत बायोफ्यूल एवं ब्रुअरी कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इससे न केवल औद्योगिक उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। इस बड़े निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

0 likes
0 comments0 shares