Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

धर्म संसद में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज ने की सहभागिता

धर्म संसद में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज ने की सहभागिता

बडहलगंज । चाइना बाजार गेट, लखनऊ में आयोजित सनातन समर्थक पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं धर्म संसद में अनन्त विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज का गरिमामय आगमन हुआ। धर्म संसद में महाराज श्री ने अतिथि के रूप में सहभागिता की। उनके आगमन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं संत समाज में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायण राव पेशवा, जिन्हें श्रीमंत बाजीराव बल्लाड़ भट्ट पेशवा का वंशज बताया गया है तथा जो सनातन समर्थक पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक हैं, ने महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद गिरि जी महाराज से आत्मीय भेंट की। दोनों के बीच धर्म, सनातन संस्कृति तथा धर्म की वर्तमान दिशा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान योगी चैतन्य आकाश ग्लेशियर बाबा से भी महाराज श्री का संवाद हुआ। इस दौरान धर्म एवं सनातन संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। धर्म संसद में संतों का सान्निध्य, धर्म पर चर्चा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण प्रमुख रूप से देखने को मिला। आयोजन में उपस्थित लोगों ने सनातन धर्म की एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। धर्मो रक्षति रक्षितः।

1 likes
0 comments0 shares