Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों को बड़ी राहत, 27 सितंबर रविवार को

बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों को बड़ी राहत, 27 सितंबर रविवार को

बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों को बड़ी राहत, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे देश के सभी सरकारी बैंक, वित्त मंत्रालय और RBI का बड़ा फैसला *नई दिल्ली।* 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से पहले आम ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि रविवार, 27 सितंबर 2026 को देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। बैंक कर्मचारियों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है। *रविवार को बैंक खोलने की नौबत क्यों आई?* दरअसल 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत की छुट्टियां हैं, जिसके ठीक बाद 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित है। यदि रविवार को भी बैंक बंद रहते तो बैंकिंग सेवाएं लगातार 5 दिन तक बाधित हो सकती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों की सहूलियत और वित्तीय लेन-देन सुचारू रखने के लिए वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS) की पहल पर RBI ने विशेष स्वीकृति दी है। इस मंजूरी के तहत 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाएं, प्रशासनिक कार्यालय, ATM-लिंक शाखाएं और करेंसी चेस्ट पूरी तरह से कार्यरत रहेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बैंक ग्राहकों की सुविधा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

0 likes
0 comments0 shares