सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र महुली गांव के पास आज शाम नहर पटरी
सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र महुली गांव के पास आज शाम नहर पटरी पर दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने ऐसी भिड़ीं कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।मृतकों में राम पटेसर (65) निवासी अत्तानगर और सुरेश चंद्र मिश्रा निवासी इनायतनगर,अयोध्या शामिल हैं। वहीं तिलकराज (42) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि मानसी (16) का इलाज सीएचसी बल्दीराय में चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे। नहर पटरी का संकरा रास्ता और तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह मानि जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अशुतोष कुमार ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।शाम की इस भीषण दुर्घटना से अत्तानगर व आसपास के गांवों में मातम छा गया।