Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर इसौली

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर इसौली विधानसभा की समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है,जो राष्ट्रहित,सुशासन और सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर है और देश के विकास का सशक्त आधार बनी हुई है।मनीषा पांडेय ने कहा कि पार्टी ने अपने सिद्धांतों और जनसेवा की नीतियों के बल पर देश की राजनीति में एक नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिन है और हमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

0 likes
0 comments0 shares