Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१३ दिन पहले

गोरखपुर समाधान दिवस: SP दक्षिणी संग 7 अधिकारी रहे गैरहाजिर, नोटिस- ADM

गोरखपुर समाधान दिवस: SP दक्षिणी संग 7 अधिकारी रहे गैरहाजिर, नोटिस- ADM

गोरखपुर समाधान दिवस: SP दक्षिणी संग 7 अधिकारी रहे गैरहाजिर, नोटिस- ADM ने बताया ये 'शासन की प्राथमिकता समाधान दिवस में  गैरहाजिर अधिकारियों में एसपी साउथ, सीओ व एसओ खजनी, उरुवा बीडीओ, सिंकरीगंज उपकेंद्र के सहायक अभियंता अनुपस्थित रहे। वहीं, आबकारी विभाग, सिकरिगंज और बेलघाट थाना से संबंधित अधिरकारी भी मौके पर मौजूद नहीं रहे। खजनी तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसपी दक्षिणी समेत सात अधिकारी गैरहाजिर मिले। इस पर एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्रा ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। गैरहाजिर अधिकारियों में एसपी साउथ, सीओ व एसओ खजनी, उरुवा बीडीओ, सिंकरीगंज उपकेंद्र के सहायक अभियंता अनुपस्थित रहे। वहीं, आबकारी विभाग, सिकरिगंज और बेलघाट थाना से संबंधित अधिरकारी भी मौके पर मौजूद नहीं रहे।एडीएम प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता में शामिल है और इनमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम राजेश प्रताप सिंह ने जिन विभागों के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए हैं, उनके विरुद्ध रिपोर्ट भेजी जाएगी।

500 likes
0 comments1 shares