जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए सुभाष सिंह *मनोनीत
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए सुभाष सिंह *मनोनीत जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह का बयान , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे अभिभावक , पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के लिए रहूंगा समर्पित* *सुल्तानपुर:-* उत्तर प्रदेश के विधानसभा व पंचायत चुनाव को देखते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक भी प्रदेश में अपनी जमीनी जड़ें मजबूत करने में जुट गई है। जिसको देखते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रदेश के हर जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिय *सुल्तानपुर जनपद से तेज तर्रार सुभाष सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत* कर दिया है। पार्टी के *प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज* ने *मनोनीत जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह* को पार्टी के *राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भइया)* के निर्देश पर सुल्तानपुर जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने का पत्र सौंपा है। इस दौरान जब मनोनीत *जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि कुंवर रघुराज प्रताप सिंह हमारे मार्गदर्शन और अभिभावक के रूप में हमेशा हमारे सुख दुख में खड़े रहे हैं।* जिस आशा और विश्वास के साथ हमारे अभिभावक औप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राजा भइया ने हमे जिम्मेदारी सौंपी है उनके आशा और विश्वास पर शत प्रतिशत खड़ा उतरने का काम करूंगा।