अंकिता राज यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव CSIR-NET में ऑल इंडियाCSIR-NET में ऑल इंडिया 37वीं रैंक

अंकिता राज यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव गोरखपुर। कौड़ीराम निवासी विनोद यादव की पुत्री अंकिता राज यादव ने CSIR-NET (Lecturership) की केमिस्ट्री विषय की परीक्षा में ऑल इंडिया 37वीं रैंक हासिल कर परिवार के साथ-साथ पूरे कौड़ीराम क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकिता की इस शानदार उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। विनोद यादव कौड़ीराम विकास मंच के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। उनकी पुत्री की इस उपलब्धि पर कौड़ीराम विकास मंच के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अंकिता राज यादव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच के सदस्यों ने कहा कि अंकिता की सफलता पूरे कौड़ीराम के लिए गर्व की बात है और वह आगे भी इसी तरह क्षेत्र का नाम रोशन करती रहें, ऐसी शुभकामनाएं हैं। परिजनों ने कहा कि सभी के शुभकामनाओं और आशीर्वाद से अंकिता ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अंकिता के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी से अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।