दुर्गा पूजा, दशहरा और रामलीला को लेकर सिकरीगंज पुलिस अलर्ट, निकाला मोटरसाइकिल जुलूस

दुर्गा पूजा, दशहरा और रामलीला को लेकर सिकरीगंज पुलिस अलर्ट, निकाला मोटरसाइकिल जुलूस थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने किया क्षेत्र भ्रमण, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील सिकरीगंज/गोरखपुर। दुर्गा पूजा, दशहरा एवं रामलीला पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सिकरीगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे के नेतृत्व में सिकरीगंज पुलिस बल ने थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मोटरसाइकिल जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही लोगों से सभी पर्वों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। सिकरीगंज पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी सद्भाव बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरत रहा है।