Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पीकप की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत गगहा गोरखपुर बांसगांव

पीकप की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत गगहा गोरखपुर बांसगांव

पीकप की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार में फोरलेन पार कर रहे हाटाबाजार निवासी 40 वर्षीय राजू चौधरी पुत्र स्व रामनगर चौधरी की मृत्यु हो गयी। राजू शुक्रवार की शाम हाटाबाजार से कावर यात्रा में जा रहे कांवरियों की टोली के साथ रावतपार तक डीजे के साथ पहुंचा था वहां कावरियों को विदा कर वह करीब नौ बजकर तीस मिनट रात्रि फोरलेन पार कर रहा था। इसी दौरान पीकप ने टक्कर मारदी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया लोग राजू को गंभीर दशा में अस्पताल ले गए ।गगहा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने बताया कि राजू की मौत हो गयी। राजू हाटाबाजार में सब्जी बेचता था। राजू का बडा पुत्र 19 वर्षीय अजय, 18 वर्षीय पुत्री सोनम, 13 वर्षीय पुत्रकिसन है। पत्नी यशोदा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पीकप को कब्जे मे ले लिया है। पुलिस शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0 likes
0 comments1 shares