Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग ३ घंटे पहले

प्रदेश की अदालतों में बड़े पैमाने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट और एडीजे स्थानांतरित,

प्रदेश की अदालतों में बड़े पैमाने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट और एडीजे स्थानांतरित,

प्रदेश की अदालतों में बड़े पैमाने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट और एडीजे स्थानांतरित, हाईकोर्ट ने जारी की अधिसूचना :इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश की जिला अदालतों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर 400 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 10 अप्रैल को जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में व्यापक स्तर पर नियुक्तियां और स्थानांतरण किए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश की जिला अदालतों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर 400 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 10 अप्रैल को जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में व्यापक स्तर पर नियुक्तियां और स्थानांतरण किए गए हैं। सभी अधिकारियों को 15 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयागराज के न्यायिक ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है। यहां कई नए अधिकारी भेजे गए हैं, जबकि कई को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। विभिन्न जिलों से प्रयागराज आने वाले अधिकारियों आलोक यादव, विनय जायसवाल, विकास सिंह, देवासीष, तन्वी सिंह और सत्यजीत सिंह को विभिन्न न्यायिक पदों पर तैनात किया गया है। यहां तैनात रहे न्यायिक अधिकारी अभिनव यादव (मिर्जापुर), श्लोक निरंजन (आगरा), दीप्ति यादव (कौशाम्बी), पुष्पेंद्र सिंह (गाजियाबाद), अविचल थमन (मिर्जापुर) और प्रतीक त्रिपाठी (प्रतापगढ़) को स्थानांतरित किया गया है। अपर जिला जज स्तरीय तबादलेप्रयागराज में अपर जिला जज स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। इनमें मेरठ से जयेंद्र कुमार, लखनऊ से नीरज कुमार उपाध्याय, और शाहजहांपुर से अनुराधा पुंडीर को प्रयागराज में अपर जिला जज नियुक्त किया गया है। कुशीनगर से आए शैलेंद्र मणि त्रिपाठी को प्रयागराज में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपर जिला जज बनाया गया है। बरेली के विशेष न्यायाधीश कुमार मयंक को प्रयागराज में एससी/एसटी एक्ट का विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रयागराज में तैनात रहीं अनीता-प्रथम को बदायूं, दिनेश कुमार गौतम को मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी), मनोज मिश्रा-द्वितीय को फतेहपुर और प्रदीप कुमार चतुर्थ को आगरा स्थानांतरित किया गया है। स्थानीय बदलाव भी प्रयागराज में तैनात अपर जिला जज सिद्धार्थ कुमार वागव और नीलिमा सिंह को इसी अदालत के परिवार न्यायालय में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। दीप्ति यादव कौशाम्बी की सीजेएम प्रयागराज में तैनात रहीं दीप्ति यादव को कौशाम्बी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सौम्या सिंह को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के रूप में तैनाती मिली है। सत्येंद्र सिंह और आशीष कुमार का अन्य जिलों में तबादला किया गया है। बिजनौर में तैनात रहे प्रकाश चंद्र शुक्ला को कौशाम्बी में अपर जिला जज के पद पर भेजा गया है। शाहजहांपुर से आए नरेंद्र नाथ पांडेय को कौशाम्बी में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का जिम्मा दिया गया है। कौशाम्बी से शीरीन जैदी को लखनऊ और बृजेश कुमार यादव को बहराइच स्थानांतरित किया गया है।

0 likes
0 comments0 shares