D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
अमर शहीद का त्याग साहस और राष्ट्रसेवा प्रेरणास्रोत है एस के शर्मा

चौरी चौरा ।चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र 326 के अंतर्गत ब्रह्मपुर ब्लॉक के ग्राम सभा गौबडौर चौराहा स्थित अमर शहीद श्री श्याम नारायण यादव की दशवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाजसेवी एस के शर्मा ने सम्मिलित होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी पुण्य स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को श्रद्धा, संस्कार और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीद का त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा का जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और समाजसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। श्रद्धांजलि कार्यकम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 likes
0 comments1 shares