जंगीपुर पुलिस ने स्कार्पियो से बरामद किया 34.300 किलो गांजा,
जंगीपुर पुलिस ने स्कार्पियो से बरामद किया 34.300 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 17.15 लाख रुपये, गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ पहले से एनडीपीएस सहित कई मुकदमे दर्ज गाजीपुर।जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शनिवार को अरसदपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी से 34 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 17 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सात नवंबर 2026 को थानाध्यक्ष जंगीपुर ओमप्रकाश तथा उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव पुलिस टीम के साथ अरसदपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध स्कार्पियो की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार पुत्र हरिलाल साहनी निवासी मुगलपुरा उर्फ मुहम्मदाबाद, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर तथा राहुल राठौर पुत्र जुगनू राठौर निवासी अमरूद मंडी राजघाट, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार राहुल राठौर के खिलाफ पूर्व में थाना राजघाट गोरखपुर में आबकारी एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जंगीपुर में मु0अ0सं0 238/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जंगीपुर ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव सहित थाना जंगीपुर की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।