Bansgaon Sandesh
Login
NEXT UPDATE
Gorakhpurलगभग १३ घंटे पहले

गोरखपुर: 40% तक महंगे हुए पटाखे, ग्राहक दाम पूछकर लौटे

गोरखपुर: 40% तक महंगे हुए पटाखे, ग्राहक दाम पूछकर लौटे

गोरखपुर: 40% तक महंगे हुए पटाखे, ग्राहक दाम पूछकर लौटे गोरखपुर। बांसगांव संदेश। दीपावली पर इस बार पटाखा बाजार में महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के टाउन हॉल मैदान में पटाखों की दुकानें तो सज गई हैं, लेकिन ग्राहकों की भीड़ नदारद है। दुकानदारों के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में पटाखों के दाम 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। महंगाई के चलते ग्राहक दुकानों पर पहुंचकर कीमत पूछ रहे हैं और बिना खरीदारी किए लौट जा रहे हैं। पटाखा विक्रेताओं का कहना है कि लाइसेंस और दुकान लगाने की जगह का शुल्क निकालना भी मुश्किल हो रहा है। धनतेरस के दिन दुकान लगाने के लिए जगह मिलने के कारण बिक्री का समय भी कम हो जाता है। छोटी दीपावली तक बिक्री बेहद धीमी रहने से व्यापारी परेशान हैं। वहीं, खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि पटाखे काफी महंगे हो गए हैं, लेकिन बच्चों की खुशी के लिए जरूरत के अनुसार खरीदारी करनी पड़ रही है। इस बार कम बिक्री से पटाखा कारोबारियों को पूंजी डूबने की चिंता सता रही है।

0 likes
0 comments0 shares