Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१६ मिनट पहले

सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा

सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला विकास भवन के निकट स्थित पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ.शैलेंद्र त्रिपाठी के क्लीनिक का है,जहां शातिर चोर एसी की पाइप समेत अन्य कीमती सामान पार कर ले गए। चिकित्सक की ओर से करीब सात लाख रुपये की चोरी बताए जाने से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि डॉ.ओमप्रकाश त्रिपाठी क्लीनिक में हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां कैद होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।घटना की सूचना चिकित्सक ने नगर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नगर क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द खुलासा किया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares