Bansgaon Sandesh
Login
Dk Pandey
Gorakhpurलगभग २ महीने पहले

सिकरीगंज में मां दुर्गा के भव्य पंडाल की तैयारियां अंतिम चरण में, 15 अक्टूबर को आएगी प्रतिमा

सिकरीगंज में मां दुर्गा के भव्य पंडाल की तैयारियां अंतिम चरण में, 15 अक्टूबर को आएगी प्रतिमा

33 वर्षों से स्थापित हो रहा मां दुर्गा का भव्य पंडाल, अष्टमी और नवमी पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का जनसैलाब सिकरीगंज/गोरखपुर। शारदीय नवरात्र को लेकर सिकरीगंज कस्बे के मुख्य तिराहे पर मां दुर्गा के भव्य पंडाल के निर्माण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मां दुर्गा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। दुर्गा पूजा फ्रेंड्स क्लब समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी आकर्षक पंडाल और मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। दुर्गा पूजा फ्रेंड्स क्लब समिति के आयोजक उमेश कसौधन ने बताया कि पिछले करीब 33 वर्षों से सिकरीगंज मेन तिराहे पर मां दुर्गा का भव्य पंडाल बनाकर विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस वर्ष भी पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लंबाई पूर्व से पश्चिम दिशा में लगभग 110 फीट और उत्तर से दक्षिण दिशा में करीब 28 फीट होगी। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के दर्शन के लिए सिकरीगंज सहित आसपास के क्षेत्रों और करीब 25 किलोमीटर दूर के इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेष रूप से अष्टमी और नवमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो जाता है। वहीं, समिति के सदस्य धीरज जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा गोरखपुर स्थित गोरखनाथ क्षेत्र में बासदेव पाल के यहां से लाई जाती है। इस वर्ष भी प्रतिमा लाने के लिए 14 अक्टूबर को शाम छह बजे दुर्गा पूजा फ्रेंड्स क्लब समिति के सदस्य गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के भव्य आयोजन को सफल बनाने में सिकरीगंज के क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहता है। समिति के सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, ताकि श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

1201 likes
0 comments0 shares