चौरी चौरा के जितेंद्र पाण्डेय संतकबीर नगर के पर्यवेक्षक बनाये गये

चौरी चौरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जितेंद्र पाण्डेय को “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत संत कबीर नगर जिले का पिसीसी पर्यवेक्षक बनाया गया है। इससे पहले श्री पाण्डेय बलिया जिले के क्वाडिनेटर पद पऱ नियुक्त थे। श्री पाण्डेय ने “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत संत कबीर नगर जिले का पर्यवेक्षक बनाए जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह एवं समस्त वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार ब्यक्त किया। श्री पाण्डेय के इस उपलब्धि पऱ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय सिंह, सैयद जमाल अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, राजेश निषाद, स्नेहलता गौतम, प्रणव उपाध्याय, अनुराग पांडेय, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सूरज यादव, रामावतार गौड़, साहबजादा राव, राजेंद्र पांडेय, पंकज पांडेय, शिव प्रकाश सिंह, राधेश्याम, अशोक तिवारी व मुन्ना पांडेय आदि लोगों ने बधाई दी है।