Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, मासूम की हालत गंभीर

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, मासूम की हालत गंभीर इलाज कराने जा रही मां की दर्दनाक मौत, ससुर समेत बच्चा घायल गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका एक साल का मासूम बच्चा और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने गोरखपुर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुकुल गांव निवासी रामप्रताप सिंह अपनी बहू स्वाति सिंह और एक वर्षीय पोते क्रियांश के साथ बाइक से गोरखपुर आ रहे थे। स्वाति सिंह बच्चे को गोद में लेकर बाइक पर पीछे बैठी थीं। रविवार सुबह करीब 10 बजे वे मेडिकल कॉलेज रोड से बस स्टेशन की ओर जा रहे थे। तभी शाहपुर क्षेत्र में जेमिनी रेजिडेंसी के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्वाति सिंह सड़क पर सिर के बल गिर पड़ीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोद में बैठा मासूम बच्चा दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में रामप्रताप सिंह भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, स्वाति सिंह के पति बाहर रहते हैं, जिसके चलते वह अपने ससुर के साथ बच्चे का इलाज कराने गोरखपुर आई थीं। पुलिस ने रोडवेज बस चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

1 likes
0 comments1 shares