Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाएं डीएम ने अधिकारियों को अभियान चलाकर पात्र बुजुर्गों को योजना से जोड़ने के दिए निर्देश देवरिया, 22 सितंबर। जनपद में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने दिए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यकक्ष में संबंधित अधिकारियों एवं आयुष्मान भारत योजना की टीम के साथ बैठक कर कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घर-घर एवं क्षेत्रवार संपर्क कर पात्र बुजुर्गों को चिन्हित करने तथा उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा का माध्यम है। इसलिए कार्ड निर्माण के लिए पात्र बुजुर्गों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान टीम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्ड निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा जिन पात्र वरिष्ठ नागरिकों के अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्ड बनवाने को कहा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पात्र बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन्हें योजना के तहत उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं आयुष्मान भारत योजना की टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares